Tranding

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,शव का पहचान नहीं

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया नरकटियागंज रेलखंड पर छावनी ओवरब्रिज के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई,लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेलवे प्रशासन,बेतिया पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा,जिसके कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं,इसके अलावा इसका एक हाथ शरीर से अलग हो चुका है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है हादसा काफी गंभीर रहा होगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों केअनुसार मृतक के शव काअभी तक पहचान नहीं हो सकी है, मृतक लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताया जा रहा है।मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है,यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कहां का रहने वाला था,घटना कैसे हुई। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को अपने कबजे में लेकर आवश्यक काग़जाती कार्रवाई शुरू कर दी है,साथ ही मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्र में सूचना दे दी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है।पुलिस घटना की पूर्ण जानकारी हासिल कर रही है,जांच पड़ताल में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026