शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया जीएनएम कार्यालय के गोदाम में सेनेटरी पैड का स्टॉक रखा हुआ पाया गया है,गोदाम में बीएमआईसीएल द्वारा आपूर्ति किए गए सेनेटरीपैड के साथ दवाइयों का स्टॉक रखा हुआ है।संवाददाता को अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार,संबंधित सामग्री पहले गोदाम में जमा की जाती है,जिसके बाद वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाती है।हालांकि स्थानीय स्तर पर वितरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं,साथ ही इसकी पारदर्शिता की मांग की जा रही है। संवाददाता को अस्पताल भ्रमण के दौरान दर्जनों महिलाओं ने बताया कि आज तक कभी भी सेनेटरी पैड का वितरण नहीं किया गया, महिलाओं को नहीं मिला,उन लोगों की मांग है कि जब सरकार कीओर से नियमित रूप से सामग्री भेजी जाती है,तो आखिर क्यों यह सभी सामान कहां जा रहा है, आम लोगों तक इसकी सुविधा क्यों नहीं पहुंच पा रही है?यदि गोदाम में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है तो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जरूरतमंद महिलाओं तक समय पर सामग्री पहुंचे,
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण कीअपेक्षा की जा रही है।
अस्पताल प्रशासन से इन महिलाओं ने मांग की है कि अभिलंब ही सभी सैनिटरी पैड को महिलाओं के बीच वितरण किया जाए,साथ ही इसकी विधिवत जांच की जाए। संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की जाए कि क्यों नहीं समय पर सेनेटरी पैड स्टॉक में रहते हुए महिलाओं को बांटा गया। इन सभी महिलाओं नेआशंका व्यक्त की है कि शायद अस्पताल प्रशासन इस स्टॉक में रखे हुए सैनिटरीपैड को गुप्त रूप से बेचना चाहता था
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026