शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में प्रथम महिला जिला जज बनकर अनामिका टी नेअपने पद पर योगदान कर लिया है।
यह बड़े हर्ष की बात है कि महिला दिवस केअवसर पर इस जिला को महिला जज मिल गया। पश्चिम चंपारण न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद परअनामिका टी नेअपना योगदान करके जिले की प्रथम महिला जज बन गई है, गौरतलब हो कि यह पद तत्कालीन जिला जज प्रजेश कुमार के उच्च न्यायालय पटना में स्थानांतरण हो कर जाने के कारण रिक्त हो गया था,जिस पद पर उच्च न्यायालय पटना के द्वारा अनामिका टी कोअपना योगदान देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था,जिसकेआलोक में उन्होंने अपना योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया है।
जिला में पदस्थापित प्रथम महिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश के योगदान करने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। संवाददाता को इस बात की जानकारी न्यायालय के माध्यम से मिला है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026