गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
भारत की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी MakeMyTrip ने गोरखपुर में अपना पहला एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर खोल दिया है। यह स्टोर शहर के एडी मॉल, प्रथम तल, विजय चौक पर शुरू किया गया है।
स्टोर का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान तथा एडीजी गोरखपुर मुथा अशोक जैन द्वारा किया गया। इस नए स्टोर के माध्यम से यात्रियों को व्यक्तिगत और अनुभव आधारित हॉलिडे प्लानिंग की सुविधा उनके शहर में ही उपलब्ध होगी।
स्टोर में वीआर तकनीक से लैस ट्रैवल जोन बनाया गया है, जहां ग्राहक विशेष हेडसेट के जरिए दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का 3D अनुभव ले सकते हैं। इसमें दुबई, पेरिस, लंदन, एम्स्टर्डम, बाली, सिडनी, टोरंटो, मालदीव, थाईलैंड और यूरोप के कई प्रसिद्ध गंतव्य शामिल हैं।
MakeMyTrip के लिए गोरखपुर हॉलिडे पैकेज के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बाजार माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा में थाईलैंड, यूरोप और वियतनाम की मांग अधिक है, जबकि घरेलू पर्यटन में अंडमान-दीपसमूह, केरल और हिमाचल प्रदेश प्रमुख पसंदीदा स्थान हैं।
इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, पार्टनर MakeMyTrip एक्सक्लूसिव स्टोर, गोरखपुर ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को आसान और यादगार यात्रा अनुभव देना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित टीम ग्राहकों को ट्रैवल से जुड़ी हर जरूरत में सहायता प्रदान करेगी।
MakeMyTrip वर्ष 2000 से यात्रियों को ऑनलाइन ट्रैवल सेवाएं दे रही है और इसके प्लेटफॉर्म पर 85 मिलियन से अधिक लाइफटाइम ट्रांजैक्टेड यूजर्स हैं। कंपनी MakeMyTrip के साथ Goibibo और redBus जैसे लोकप्रिय ब्रांड भी संचालित करती है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026