Tranding

नगर क्षेत्र में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे गए चालान

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

जनपद के नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न प्रमुख तिराहों और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

यातायात पुलिस ने बताया कि जनपद में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026