शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के मटियारिया थाना के लगभग 500 मीटर दूर सोनबरसा चौक के पास सड़क हादसे में 20 वर्ष का युवक रामूमहतो की मौत हो गई।रामू महतो गोवर्धन थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी,देवनारायण महतो के पुत्र बताए गए हैं,यह घटना शाम के समय घटी है,एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मृतक के भाई,हेमराज महतो ने संवाददाता को बताया कि रामू शाम के समय किसी काम से घर से निकले थे, सोनबरसा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी,जिसे रामू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने परिजनों को घटना की सूचना दी,जिसके बाद परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचकर थाना को सूचित किया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर मटियारिया थानाअध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।थाना अध्यक्ष,राकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामू स्कूटी से बाजार सेअपना घर जा रहे थे तभी एकअज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, टक्कर इतना जबरदस्त था कि युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना के बाद पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,साथ ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।परिवारजनों का रो रो रो कर बुरा हाल हुआ।पुलिसअज्ञात वाहन की तलाश में जुड़ गई है,साथ ही पूरे मामला को गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.