रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गय, बिहार।
जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक चारपहिया वाहन पर लदे 207 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि बीते देर शाम डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल में 207 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। जप्त शराब वाहन के डिक्की में रखा हुआ था जिसे तलाशी के दौरान पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि जप्त चारपहिया वाहन झारखंड नंबर की है।कार पर शराब ला रहे कारोबारी दीनानाथ कुमार पिता विशेश्वर राय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी सूबे के वैशाली जिला अंतर्गत सदर हाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर ईजरा गांव का रहने वाला है। जप्त कार का नंबर जेएच05एआर/0951 है। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार, विजय कुमार, कमल किशोर, धर्मेंद्र बैठा के अलावा मद्य निषेध विभाग के सिपाही,सैप बल व होमगार्ड के जवान तैनात थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.