Tranding

पच्चीस हजार के इनामियां चोर को बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एस.ओ.जी. व थाना गड़वार की संयुक्त पुलिस टीम ने 25000 के इनामियां चोर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि 14 मार्च 2026 को लगभग 22:15 बजे थाना गड़वार पुलिस के जवान रात्रि गश्त में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर जोगापुर श्मशान घाट नहर किनारे पहुंचकर पुरस्कार घोषित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी कि अभियुक्त द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में टेंगर नट पुत्र हरेंद्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया (उम्र करीब 35 वर्ष) के बाएं पैर में गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा थाना गड़वार, थाना सुखपुरा, तथा थाना नगरा में चोरी की घटनाएं कारित में की गई थी। घायल बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेंद्र नट निवासी खरहाटार थाना गड़वार जिला बलिया को इलाज हेतु तत्काल पुलिस टीम द्वारा सीएससी रतसड़ भेजा गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए चोर के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गड़वार पुलिस द्वारा अग्रिम विधि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026