Tranding

स्वर्णकार समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, जमकर उड़ाए अबीर, गुलाल।

धनंजय कुमार शर्मा 

बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

कस्बे के राधिका मैरिज हॉल में मंगलवार की रात्रि स्वर्णकार समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यकर्म एवं प्रतिभोज के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।देर रात चले इस कार्यकर्म में जमकर उड़ाया गया अबीर और गुलाल। 

इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने एकजुटता शिक्षा और संगठन की मजबूती को समय की आवश्यकता बताई। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के अनुपस्थित होने के कारण पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश सर्राफ ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि व्यापार और बिरादरी भले ही अलग हो समाज के उत्थान के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा उसका विकास संभव है। उन्होंने दूसरे समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि उसे हम सभी को सीख लेनी चाहिए। नगर अध्यक्ष विवेक सर्राफ ने शिक्षा और पुलिस प्रशासन जैसे क्षेत्रों में समाज की नगण्य भागीदारी पर चिंता व्यक्त की और इसे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयासों की आवश्यकता बताई। शुभनाथ सर्राफ ने अपने युवाओं से पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। 

कार्यक्रम का संचालन कर रहे धर्मेंद्र सोनी ने संगठन की ताकत पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि एक आह्वान पर समाज का एकजुट होना ही उसकी वास्तविक शक्ति है। वक्ताओं ने समाज में एकता की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को आपसी समन्वय और भाईचारा बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

 समारोह की अध्यक्षता कर रहे मोहन सिंह वर्मा ने समाज की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार समाज के इच्छुक सदस्यों को असलहा लाइसेंस जारी किए जाएं। वर्मा ने राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोड़ दिया।

इस अवसर पर विवेक सर्राफ, शुभनाथ सर्राफ, मनोज सर्राफ, रिंकू वर्मा,अवधेश वर्मा, दिनेश सर्राफ, कामाख्या वर्मा, अनिल वर्मा, पवन वर्मा, धन्नु सोनी, अमित सोनी, सूरज वर्मा, सागर वर्मा, सिंटू वर्मा, प्रदीप सोनी, राजेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे। रिंटू वर्मा और पिंटू वर्मा विशेष अतिथियों में शामिल थे।समारोह में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
64

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.