शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शादी,घरभोज,तिलक,मुंडन का निमंत्रण कार्ड बांटने का परंपरा चलीआ रही है,कार्ड बांटने के क्रम में घटनाएं हो रही है,तेज रफ्तार से बाइक चलाना,गाड़ी का चलना इन दिनों दुर्घटनाओं का निमंत्रण दे रही है,दुर्घटना में मृत्यु भी हो जा रही है,जख्मी भी हो रहे हैं,जिसका भाग्य जैसा रहता है,वैसा ही अंजाम होता है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि एक साला,एक बहनोई एक साथ बाइक पर सवार होकर घर भोज का निमंत्रण कार्ड बांटने बहन के घर गए थे,आने के क्रम में नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई,जिससे बाइक सवार साला,जीतू कुमार,उम्र 18 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई,बहनोई,दीपू बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक की पहचान,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव वार्ड नंबर 38 निवासी,लाल बाबू श्रीवास्तव के पुत्र,जीतू कुमार के रूप में की गई है,जबकि जख्मी की पहचान,शाहोदरा थाना के एकवा परसौनी गांव निवासी, दीपू कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को अपने कबजे में लेकर पोस्टमार्टम कराबके लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया,वहीं जख्मी दीपू कुमार का इलाज स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
परिजनों ने संवाददाता को बताया कि दोनों साला बानो एक बाइक पर सवार होकर घर से बाहर निकले थे, कुछ दूरी पर जाने के बाद मिथिलेश श्रीवास्तव के घर के पास नीलगाय से उसकी टक्कर हो गई,जिससे जीतू कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,और दीपू कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए।
परिवारजनों को मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.