दो महिला समेत मनोनीत सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत, जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा।
धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत राज्यपाल द्वारा बेल्थरारोड नगर पंचायत में दो महिला सहित कुल तीन सभासदों को नामित किया गया। इस अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान मनोनीत सभासदों को अंगवस्त्रम, फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुशीला भारती एवं सीमा राजभर सहित अन्य सभासद शामिल रहे।
मनोनीत सभासदों ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, अरुण तिवारी, रणजीत कुशवाहा, सतीश गुप्ता, सखी चंद राजभर, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, दीपक कनौजिया, अमन दुबे, राजकुमार चौधरी, कमलेश फौजी, शिवमंगल विकी, विनोद जायसवाल, सुनील साहनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.