Tranding

चैत्र नवरात्र पर बाजारों में रौनक बढ़ी,फल दुकानों पर भीड़,कलश खरीदने की मार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बाजारों में अचानक भीड़ बढ़ गई है सभी दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों पर चैत्र नवरात्र केआवश्यक सामानों की बिक्री शुरू कर दी है, दुकानों पर सामान खरीदने के लिए ग्राहकों का अपार भीड़ लग रही है।कलश स्थापना के साथ-साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई है इसे लेकर श्रद्धालु पूजा के लिए आवश्यक सामग्री के खरीदारी में जुड़ गए हैं शहर के बाजार पूरी तरह सजा हुआ है,पूजा सामग्री,फल, फूल,कलश खरीदने हेतु लगी हुई है।मंदिरों में साफ सफाई,रंगरोगन,कलश, पंडाल निर्माण का काम हो रहा है। नगर के काली बाग मीना बाजार स्टेशन चौक और अन्य प्रमुख को बाजारों में स्थानीय दुकानों के साथ-साथ अस्थाई दुकान भी सज गए हैं।फल के बाजार भी सजे हुए हैं, फल के दामों में उतार-चढ़ाव घंटा में हो रहा है।इस मौके पर व्रत रखने वालों श्रद्धालुओं के लिए नारियल,फल,सेब,केला, अनार,पपीता,संतरा, अंगूर,तरबूज की मांग

बढ़ गई है,दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। मीना बाजार अन्य बाजार के दुकानदारों ने संवाददाता को बताया कि इसअवसर पर फल ऊंचे दामों पर बिकने लगते हैं, दुकानदार लालबाबू प्रसाद,अजय कुमार,अमन कुमार,मोहम्मदअसलम,मनीर

ने समाचार संकलन करने के क्रम में संवाददाता को बताया कि इस मौके पर फलों के दाम में बढ़ोतरी हो जाती है, महंगा खरीदारी भी होता है, समय पर प्रचुर मात्रा में नहीं मिलता है।स्थानीय पंडित, आचार्य राकेश चंद्र झा ने संवाददाता को बताया कि नवरात्र के पहले कलश स्थापना की जाती है।

संवाददाता को आगे बताया कि लाभ एवं अमृत चौघड़िया में प्रातः 8.51 से 11.56 तक शुभ है,अभिजीत दोपहर 

11.36 से 12.24 तक है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
68

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.