धनंजय कुमार शर्मा
बिल्थरारोड, बलिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत गोविंदपुर गांव में बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक 45 वर्षीय व्यक्त की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
गांव के बीच सड़क पर हुई खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने जानकारी देते बताया कि देर रात भीमपुरा पुलिस थाना को सूचना मिली कि गोविंदपुर के रहने वाले 45 वर्षीय बंधु यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक बंधु यादव पुत्र रमाशंकर यादव बिल्थरारोड में यूनियन बैंक के पास एक मोबिल एजेंसी पर काम करते थे। रोज की तरह शुक्रवार शाम को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं पहुंचे।
चिंता बढ़ने पर मृतक का बेटा गोलू यादव अपने चाचा मुन्ना यादव के साथ पिता की तलाश में निकला। घर से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे उन्हें जो मंजर दिखा उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। बंधु यादव का शव बाइक के साथ खून से लथपथ पड़ा था और उनका गला रेता गया था।
घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर थानाध्यक्ष अखिलेश पांडे भारी पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया मोर्चरी भेज दिया। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृतक के बेटे गोलू के तहरीर पर भीमपुरा थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने घटना का संज्ञान लेते हुए कातिलों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.