रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत भलुआचट्टी पंचायत के तेतरिया गांव में एक किसान के खलिहान में रखे करीब 300 गेहूं के बोझ जलकर राख हो गया है। घटना आज देर शाम 4:00 के करीब है। पिड़ित किसान गन्नू यादव ने बताया कि हाल ही में गेहूं की तैयार फसल की कटाई करके घर के निकट खलिहान में रखा था, अचानक आग लग गई। इस हादसे में करीब 300 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है ?स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं।इधर स्थानीय बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि जगदीश यादव ने पिड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.