शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के जय जयमंगलापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध स्थिति में एक शव बरामद होने से सनसनी फैल गई,साथ ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। परिवारजनों में गम का माहौल छा गया है।परिवार जनों का इस घटना सेआहत होकर रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर शोक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है, इसके पहचान करने हेतु संबंधित थानों में इसकी सूचना दे दी गई है,परिजनों के आने के बाद ही पहचान करने के उपरांत ही शव को उनके हवाले कर दिया जाएगा,अगर कोई परिजन नहीं आते हैं,शव की पहचान नहीं हो पाती है तो अस्पताल प्रशासन शव का अंतिम संस्कार करा सकता है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.