Tranding

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ या खोला गया परिवारवाद का दफ्तर - काँग्रेस

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

भाजपा सहित उसके गठबंधन में शामिल जदयू, रालोसपा, हम पार्टियों में परिवारवाद का परचम लहराने की होड़ मची हुई है, जिसका उदाहरण सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में सामने आया है।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि दिन-रात परिवारवाद का गला फाड़ कर विरोध करने वाले जदयू सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार तथा रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा अपने, अपने पुत्रों को बिना कोई सदन के सदस्य रहें सीधे बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने तथा हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के पुत्र के मंत्री बनने तथा भाजपा में पूरी परिवारवाद की किताब बनाने की चर्चा सम्पूर्ण बिहार में है। नेताओं ने कहा कि कोई बेटा तो कोई बेटा और पत्नी तो कोई बेटा, पतोहू, समधीन को अपने- अपने दलों में मंत्री, विधायक बनाने की होड़ मची हुई है। नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में जमकर परिवारवाद की रेवड़िया बांटने की होड़ मची हुई है,जिसे बिहार की सम्मानित जनमानस देख और समझ रही है तथा आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, बल्कि परिवारवाद का दफ्तर खोला गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
34

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.