Tranding

जमीनी विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों से 13 लोग जख्मी।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुमुआर पंचायत अंतर्गत सिमरवार गांव में आज सवेरे एक जमीनी विवाद में हुई मारपीट के बाद 13 लोगों को जख्मी होने की घटना घटित हुई है। सभी जख्मी अपने ही गोतिया समाज के हैं। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिमरवार गांव के रहने वाले कामेश्वर महतो अपने परिवारजनों के साथ खेत में लगे मूंग की फसल को देखने गए थे। लेकिन पूर्व से तैयार विपक्षी गोतिया अनिल प्रसाद, महेंद्र प्रसाद एवं उसके अन्य समर्थकों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।बताते हैं कि कामेश्वर महतो एवं उसकी भतीजे 15 कट्ठा जमीन पर लंबे अरसे से जोत कोड़ रहे हैं तथा उसकी रसीद ही कटवा रहे थे। हाल सर्वे में उक्त जमीन अन्य गोतिया के नाम पर आ गया है। जिसके कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीन पर दखल को लेकर कामेश्वर महतो का परिवार जमीन पर पहुंचा। लेकिन पहले से तैयार अनिल कुमार के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और नौबत मारपीट पर उतर आया ।जिसमें कामेश्वर महतो के अलावे उनके बेटे कृष्ण कुमार, सुदामा कुमार तथा पुत्रवधू पूजा कुमारी, रिंकू कुमारी, चचेरा भतीजा गुड्डू कुमार, भाई संजय कुमार आदि बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के पांच लोगों के जख्मी हुए हैं इनमें अनिल प्रसाद ,लक्ष्मण प्रसाद एवं उसकी पत्नी तथा महेंद्र प्रसाद जख्मी हुए हैं ।घटना के बाद मोहनपुर थाना पहुंचे लोगों ने थाना के शिकायत की। लेकिन सहायक थानाध्यक्ष उमा प्रसाद ने उन्हें इलाज हेतु स्थानीय पीएचसी मोहनपुर में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर किया गया है। फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
32

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.