Tranding

ईद - उल - अजहा पर मस्जिद और ईदगाहों पर अदा की गई अकीदत के साथ नमाज।

तरक्की व खुशहाली के लिए मांगी दुआ।

*बेलवाही में नमाज के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम भाइयों को बधाइयां दी वहीं मुस्लिम भाईयों ने भी पुलिस प्रशासन से गले मिलकर उन्हें बधाईयां दी।

*जिले की पुलिस कप्तान कुमार गौरव व चंदवा पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर मस्जिद और ईदगाह में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल रहे तैनात।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

चंदवा, लातेहार, झारखंड।

मस्जिद और ईदगाहों पर अकीदत के साथ अदा की गई नमाज, देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

जिला व प्रखंड मुख्यालय* सहित गांव कस्बों में मस्जिद और ईदगाह में आज गुरूवार की अहले सुबह मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व पर नमाज अदा की।

लातेहार जिला मुख्यालय के साथ साथ प्रखंड मुख्यालय के चंदवा जामा मस्जिद, मेन रोड चंदवा, बेलवाही, कामता, कुजरी, शुक्रबजार, चकला, बोदा, हुचलु, ब्राह्मणी, माल्हन* समेत कई जगहों पर मुहब्बत और भाईचारे के साथ नमाज अदा की गई, पर्व पर बच्चों में खासा उत्साह दिखा।

*पुलिस बल तैनात रहा सुरक्षा को लेकर*

जिले के *पुलिस कप्तान कुमार गौरव, चंदवा पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार* के निर्देश पर चंदवा के बेलवाही (कामता) मस्जिद में तैनात मजिस्ट्रेट चंदन कुमार, एएसआई बिनोद राम, नंदकिशोर सिंह व अन्य पुलिस बल ने नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों को बधाइयां दी वहीं मुस्लिम भाईयों ने भी पुलिस प्रशासन से गले मिलकर उन्हें बधाईयां दी।

*चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सभी को ईद - उल - अजहा पर्व पर मुबारकबाद दिया है।*

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
19

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.