Tranding

पति के सामने ही उसकी पत्नी की गला रेतकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के आइडीए बेल्लाराम थाना क्षेत्र में बिहार के चनपटिया निवासी,पति के सामने ही उसकी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में चनपटिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े एकआरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपित की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी, नथुनी साह के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है।

पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई जानकारियां प्राप्त हुई है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, चनपटिया निवासी,अनिल कुमार अपनी पत्नी,मीना देवी,उम्र 35 वर्ष कोअपनी बाइक पर बैठकर घर जा रहा था,तभीअचानक उसकी बाइक खराब हो गई,उसी क्षेत्र के गुंडीगुडम खेल मैदान के पास,अज्ञात हमलावरों ने उन लोगों पर हमला बोल दिया और उसकी पत्नी को जबरदस्ती बाइक से उतार कर शहर के किनारे झाड़ी में ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी को बचाने के क्रम में उसे पर भी हमला कर दिया गया, जिसे वह बुरी तरह घायल हो गया। पति ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना को किया,पुलिस ने इस मामला को दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तकनीकी अनुसंधान के बाद साक्षयों के आधार पर, यह पता चला कि पश्चिमी चंपारण जिले में हत्यारा का पता चला है। तेलंगाना पुलिस इसकी तलाश में स्थानीय चनपटिया थाना पहुंची और चनपटिया थाना के सहयोग सेआरोपी हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया।

चनपटिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने संवाददाता को बताया किआवश्यक कागजी कानूनी कार्रवाई करने के पश्चात तेलंगाना की पुलिस हत्याआरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
9

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.