शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
कुमारबाग थाना क्षेत्रअंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में दिव्यांग युवक,पतीराम महतो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चनपटिया प्रखंड के भरवाटोला गुरवलिया का निवासी बताया गया है। संवाददाता को पता चला है कि पतिराम महत्व अपनी ट्राई साइकिल से बेतिया की ओर जा रहे थे।छावनी की दिशा सेआ रहा है एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी कि पतिराम महत्व ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया,टक्कर से ट्राई साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने संवाददाता को बताया कि ट्रक की गति काफी तेज थी,टक्कर से ट्राई साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, मृतक सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कुमारबाग थानाअध्यक्ष,पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि दुर्घटना में के कारणों की जांच की जा रही है,साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि पातीराम महतो को एक विशेष जनकल्याण शिविर में इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल मिली थी,वह इस ट्राई साइकिल सेअपने घर लौट रहे थे,तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है, साथ ही परिवार वालों कोआर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।पुलिस प्रशासन ने संवाददाता को बताया कि घटना की जांच की जा रही है,दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की खोज भी शुरू कर दी गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.