Tranding

नीतीराज मोटर्स टाटा प्राइवेट लिमिटेड शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद


बेतिया(पश्चिम चंपारण)बिहार।


बेतिया मोतिहारी पथ के एनए-727 पर नीतीराज मोटर्स टाटा प्राइवेट लिमिटेड शोरूम का भव्य व रंगारंग उद्घाटन,नीतीराज मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ0 बसंत सिंह,बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी एवं नगर निगम बेतिया की मुख्य पार्षद,गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करने के साथ साथ फीता काटकर किया गया।वही इस प्रतिष्ठान के चेयरमैन,सामंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि शोरूम में ग्राहकों के लिए टाटा की आकर्षण गाड़ियां विभिन्न रंगों व डिजाइनों,कीमतों में उपलब्ध है। ग्राहक इस शोरूम में आकर अपनी मनपसंद फोर व्हीलर्स का बुकिंग करा सकते हैं। इसके साथ ही मैनेजिंग डायरेक्टर,डॉ0 बसंत सिंह ने आगे बताया कि यहां बिक्री के साथ-साथ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स मिलने की व्यवस्था की गई है,जिससे ग्राहकों को अपनी गाड़ी से संबंधित किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।टाटा मोटर्स की गाड़ियों को पसंद कर खरीदने वालों को अब मुज़्ज़फरपुर,पटना नहीं जाना पड़ेगा अनेकों प्रकार की गाड़ियां उसका सर्विस और स्पेयर पार्ट्स यहीं मिल जाया करेगी,इसके लिए यहां सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

नीतीराज मोटर्स बेतिया शोरूम से पहली गाड़ी प्रकाश सिन्हा,जो डॉ0 बसंत सिन्हा,मैनेजिंग डायरेक्टर के मिडिया प्रभारी के काम काज को देखते है,उनकी धर्मपत्नी को सामूहिक रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर,डॉ0 बसंत सिंह,बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी एवं बेतिया नगर निगम की मुख्य पार्षद,गरिमा देवी सिकारिया द्वारा चाबी सौंपी गई। इसके साथ ही पूर्व से कई गणमान्य लोगों ने गाड़ियों की बुकिंग किये थे,उन्होंने अपनी अपनी गाड़ी को शोरूम से निकलवाकरअपने अपने घर लेकर चले गए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
199

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.