शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क के बीचों-बीच चाकूबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरसहो रहा है। इस घटना से शहर की कानून व्यवस्था, पुलिस के कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि एक युवक खुलेआम चालू लहराते हुए दूसरे युवक पर हमला करता नजर आ रहा है। बीचोंबीच हुए सड़क वारदात में लोग खड़े होकर तमाशाबिन बने हुए हैं,कोई छुड़ाने का नाम नहीं ले रहा है,वही एक महिला लगातार बीच बचाव करने के साथ साथ मदद की गुहार लगाने का प्रयास करती नजरआ रही है लेकिन मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने हमलावार को रोकने की कोशिश नहीं की। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि पुलिस अधीक्षक ऑफिस के 500 मीटर की दूरी पर यह घटना घटी।वायरल वीडियो में हमला करने वाला युवक अपनी मां के साथ मारपीट करने,बिजली का करंट लगने काआरोप लगाते हुएआक्रोश में नजर आ रहा है।बीच बचाव कर रही महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी,इसके बावजूद काफी देर तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची, इससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न है,घटना स्थल पर समय पर नहीं पहुंचाना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।शहर में यह घटना जहां घटी है,वह व्यस्ततम चौक,महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाका माना जाता है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026