नेपाली मुस्लिम छात्रों के शैक्षिक उत्थान की मज़बूत व्यवस्था करे नेपाल गवरमेंट - तौहीद
नेपाली मुस्लिम छात्र अपने मुल्क व मज़हब के रहें वफादार - मुफ्ती सलीम
बरेली , उत्तर प्रदेश।
नेपाली उलेमा व बुद्धिजीवियों का एक दल अजमेर शरीफ में उर्स शिकत से पहले बरेली की दरगाह आला हज़रत शांति का पैगाम लेकर पहुँचा। यहाँ उनका इस्तकबाल मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम के वरिष्ठ मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने किया। सभी नेपाली ज़ायरीन ने सबसे पहले दरगाह पर हाज़िरी देकर गुलपोशी व फातिहाख़्वानी की। हिन्द व नेपाल समेत दुनियाभर में अमन-ओ-सुकून की दुआ की। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इसके बाद दल में शामिल मौलाना नूर मोहम्मद मिस्बाही,मौलाना सज्जाद रज़वी,कारी शरीफ,कारी हाशिम,डॉक्टर मेराज,नसीम रज़वी,आतिफ रज़वी आदि ने दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मिया) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां से मुलाकात कर दोनों को नेपाल आने का न्योता दिया। यहाँ सभी को दरगाह प्रमुख और सज्जादानशीन की ओर से आला हज़रत की किताबें व तोहफे दिए गए।
वही दूसरी तरफ नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन की शाख लुम्बनी प्रदेश की एक बैठक जनपद बर्दिया में हुई जिसमें पूरे लुम्बनी प्रदेश में एन۔एम۔एस۔ओ۔की शाखाएं स्थापित करने और जनपदीय कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। इस बैठक में नेपाल के मुस्लिम समुदाय के शैक्षिक उत्थान पर भी चर्चा हुई और यह प्रस्ताव पारित हुआ कि नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन सदैव राष्ट्र हित देश प्रेम और सुन्नी,सूफी,खानक़ाही बरेलवी विचार धारा के प्रसार का काम करेगा और नेपाल के मूल समुदाय को शिक्षा के मैदान में तरक्की हासिल करने के लिए बेदारी मुहिम चलाएगा। इस संबंध में एन एम एस ओ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष तौहीद रजा ने कहा कि नेपाल गवरमेंट नेपाल के मुस्लिम समुदाय के शैक्षिक उत्थान के लिए अच्छा काम कर रही है परंतु हम अपनी गवरमेंट से यह अपेक्षा और मांग करते हैं कि वह इस के लिए संजीदा और ठोस व्यवस्था करे ऐसा ना हो कि गवरमेंट का पैसा भी खर्च हो और ख़राब कार्य शैली और कमजोर रणनीति के कारण परिणाम भी इच्छा के अनुसार ना आ पाएं। कारी फुरकान रजवी ने कहा कि नेपाल गवरमेंट मुस्लिम छात्रों के हितों का ख्याल रखे और बेसिक शिक्षा की अच्छी व्यवस्था करे,अल्पसंख्यक छात्रों के शैक्षिक उत्थान के लिए भारत की तरह वज़ीफों और छात्रवृत्ति की अच्छी व्यवस्था करे।
इस मिटिंग को नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सलीम साहब ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कुछ दिशा-निर्देश दिए और यह ताकीद की कि नेपाली मुस्लिम स्टूडंट्स ऑर्गनाइजेशन का हर सदस्य खुद भी अपने मुल्क व मजहब का वफादार रहे और पूरे नेपाली मुस्लिम समाज के मन में भी यही धारणा पैदा करे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.