अंचल अधिकारी व बिचौलियों पर डीएम से मुखिया संघ ने की कार्रवाई की मांग।
ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सुलेबट्टा स्थित रॉयल प्लाजा होटल में शनिवार को बाराचट्टी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष राजू यादव के अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बुमेर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड में लगातार भ्रष्टाचार का मामला चरम सीमा पर है कोई भी काम बिना रिश्वत के कराना नामुंकिन हो गया है बीते 4 फरवरी को गया जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अंचल कार्यालय में हजारों किसान व आम जनता का परिमार्जन एवं दाखिल खारिज समेत अन्य मामले लंबित है साथ ही पंचायत के विकास कार्यों के लिए अनापति प्रमाण पत्र देने में भी जनप्रतिनिधियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस पर अबतक संतुष्ट कार्यवाही नही की गयी। आगे मुखिया संघ ने कहा की राजस्व कर्मचारी द्वारा पैसा उगाही के लिए बिचौलियों का सहारा भी लेते है जिसे सीसीटीवी फुटेज व वायरल ऑडियो से पता लगाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अंचल अधिकारी दुर्भावना से ग्रसित होकर पंचायत में सरकार भवन के लिए ग्राम सभा से पारित स्थान को विवादित बताकर घनघोर जंगल के समीप चयनित किया जा रहा है जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नही है । प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जब जदयू प्रखंड अध्यक्ष व रोही पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा ने कहा कि हमलोग सुधारवाद में भरोसा रखते है अगर कोई भी पदाधिकारी इस प्रकार की गड़बड़ी करते है तो उनको सुधरने का मौका दिया जाएगा। नही सुधरे तो सुधार भी दिया जायेगा। साथ ही इसके लिए वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। जरूरत पड़ेगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी अपने सभी मुखिया को लेकर जायेंगे। मुखिया संघ अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि मनरेगा द्वारा प्रखंड के किसी भी पंचायत में एक भी पक्का कार्य योजना हम सभी के निर्वाचित होने से अभी तक संचालित नहीं की गई है । जो पक्का कार्य पूर्व में किया गया है उसका भुगतान भी अभी तक लंबित है जिसे कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों में निराश का भाव है.उन्होंने कहा की जिला पदाधिकारी व सरकार से मांग करते हैं कि सभी दोषी पदाधिकारी कर्मचारी व बिचौलियों पर अविलंब कार्रवाई की जाए । प्रेसवार्ता में मुखिया संघ के अध्यक्ष राजू यादव , भलुआ मुखिया सविता देवी , विजय प्रसाद सिन्हा संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव , छोटू दास , शोभा देवी , मुखिया प्रतिनिधि दयानंद विश्वकर्मा , शैलेश कुमार उर्फ गब्बू लाल, बालेश्वर यादव, विनोद मांझी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.