ब्यूरो चीफ़ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर, बिहार।
सेना भर्ती निदेशक कर्नल बॉबी जसरोटिया सेना मेडल ने सभी कैंडिडेट को शुभकामना देते हुए कहा कि जिन कैंडिडेट ने सीईई पास किया उन्हें बधाई । उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 02 फरवरी से 10 फरवरी तक किया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में यह पाया गया है कि नाम के स्पेलिंग, गलत जन्मतिथि एवं एजूकेशन सर्टिफिकेट और आधार में भी गलत है। सभी कैंडिडेट को सूचित किया जाता है कि 13 फरवरी तक डॉक्यूमेंट सही करवाकर डिपॉजिट करे। गलत डाॅक्यूमेंट के कारण उन कैंडिडेट का डिस्पैच प्रभावित हो सकता है। पुनः उन्होंने कहा कि
दलालों से सावधान रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.