Tranding

उर्दू,फारसी,अरबी विषयों के लिए विशेष टीईटी,एसटीईटी शिक्षकों का चलेगा विशेष भर्ती प्रक्रिया :--बोर्ड अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में उर्दू,फारसी,अरबी विषय के लिए विशेष टीईटी,एसटीइटी परीक्षा आयोजित करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। विशेष परीक्षा आयोजित करने के पश्चात इन विषयों में विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। संवाददाता को मिली सूचना के अनुसार,उर्दू विषय के लिए कक्षा 1 से 5 तक 30 हजार 032 स्वीकृत पद हैं, जबकि 18 हजार 666 ही कार्यरत हैं,11हजार166 की रिक्ति है। कक्षा 6 से 8 तक के लिए 3 हजार 794 स्वीकृत बल हैं,जिसके विरुद्ध मात्र 2 हजार 645 कार्यरत हैं,1हजार 637 की रिक्ति है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षक/छात्र अनुपात की पूर्ति के लिए कक्षा एक से पांच तक 4 हजार 580 शिक्षक तथा कक्षा 6 से 8 तक के लिए 2 हजार 810 शिक्षक अतिरिक्त पद सृजन की आवश्यकता होगी।कक्षा1से 8 तक उर्दू विषय के लिए कुल 21 हजार पद सृजन के बाद रिक्तियां

होंगी। इसी प्रकार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी काफी संख्या में रिक्त पद हैं, शिक्षक छात्र अनुपात को देखते हुएअतिरिक्त पद सृजन किए जा रहे हैं।माध्यमिक शिक्षक में उर्दू विषय में 2 हजार,फारसी में 6 सौ तथा अरबी में 3 सौ पद कुल 2 हजार 900 पद का सृजन किया जा रहा है,जबकि उच्च माध्यमिक शिक्षकों में उर्दू के लिए 2 हजार, फारसी के लिए 4 सौ तथा अरबी के लिए 2 सौ पद कुल 2 हजार 600 पद का सृजन किया जा रहा है। माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उर्दू,फारसी एवं अरबी विषयों के लिए लगभग 5 हजार 5 सौ की रिक्तियां आने वाले दिनों में भरी जाएंगी।

दरअसल इस विषय की पढ़ाई किए हुए कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री से मिलकर अपनी व्यथा रखी थी। छात्रों के अनुसार इससे पूर्व वर्ष 2013 में उर्दू विषयों के लिए ही केवल शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी।शिक्षा मंत्री के संज्ञान में आया है कि राज्य के विभिन्न विद्यालयों में उर्दू,फारसी तथा अरबी विषयों के शिक्षकों की भारी कमी है, जबकि पर्याप्त संख्या में इस विषय में पढ़ाई किए हुए छात्र/ छात्राएं उपलब्ध है। छात्रों द्वारा यह भी बताया गया कि इनमें से कुछ विषयों के लिए आज तक शिक्षक पात्रता परीक्षा,जो कि शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता है,आयोजित नहीं किया गया है,जिसके कारण इस विषयों को रखकर पढ़ाई करने वाले छात्र/छात्राओं के बीच गहरी निराशा तथा क्षोभ व्याप्त है।बताते चलें कि उपरोक्त विषयों को छोड़कर अन्य लगभग सभी विषयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन निश्चित अंतराल पर हुआ है,तथा उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं।ऐसे में इन विषयों में पढ़ाई करने वाले छात्र/छात्राओं को अन्य की तुलना में समान अवसर प्राप्त नहीं हो रहे हैं।अल्पसंख्यक विद्यालयों में भी इस विषय के शिक्षकों की नियुक्ति में व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही थी।शिक्षा मंत्री ने विशेष टीईटी,एसटीइटी आयोजित करने संबंधी नियमावली के साथ पूरी कार्य योजना पंद्रह दिनों के अंदर बनाने का निर्देश शिक्षा विभाग को दिया है।टीईटी परीक्षा के लिए उर्दू,फारसी,अरबी विषयों के कक्षा एक से पांच तक के पेपर एक,कक्षा 6 से 8 पेपर दो का आयोजन होगा। इसी प्रकार एसटीईटी के उर्दू,फारसी और अरबी विषय के कक्षा 9 से 10 पेपर एक तथा कक्षा 11 से 12 पेपर दो आयोजित किया जायेगा।

इसके आयोजन होने के पश्चात पर्याप्त संख्या में इन विषयों के शिक्षकों की बहाली हो सकेगी तथा इन विषयों को पढ़ने वाले छात्रों के साथ नैसर्गिक न्याय भी हो सकेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
220

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.