Tranding

पूर्व मुख्य सचेतक फकीर चंद राम की 81वीं जयंती मनाई गई।

पूर्व मुख्य सचेतक फकीर चंद राम की 81 वीं जयंती मनाई गई. 


वयूरो चीफअंजुमशहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार


अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम ने सकरा (सु०) विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक एवं मुख्य सचेतक स्व० फकीरचंद राम जी के स्मारक स्थल व उनके चित्र पर पुष्प मालार्पण कर उनकी 81वीं जयंती मनाई। श्री राम ने स्व० फकीरचंद राम जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपनी शिक्षा ग्रहण किया तदोपरान्त आदर्श मध्य विद्यालय पटना में सरकारी शिक्षक की नौकरी किया। स्व० राम अपने छात्र जीवन से राजनीति में रूचि रखने वाले भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबूजी जगजीवन राम जी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी व नेहरू - गांधी परिवार में आस्था रखते हुए सरकारी शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर सकरा (सु०) विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना लड़ा और चुनाव जीत कर विधायक बने अपने विधायक काल में सकरा के चौतरफा विकास के‌ लिए सकरा काॅलेज सकरा को सरकारीकरण कराया, फिशरी काॅलेज ढोली सहित अनेकों महत्वपूर्ण व सराहनीय कार्य किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम, सकरा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामसागर प्रसाद, मुरौल प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामनवमी प्र० ठाकुर, स्व० राम जी की पत्नी श्रीमती सुनैना देवी, लालाबाबू राय, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि अनिता देवी, श्रद्धा खुशी राज, शिवम कुमार, अमित कु० चौधरी, शिवचंद्र मालाकार, प्रशांत राज, मो० जिशान अहमद, शिवजी राय, राजकुमार झा, संजय दास, सिद्धार्थ कुमार, प्रेम कु० मिश्रा, सुधीर कु० पाण्डेय, रौशन कु० कुशवाहा, राजेश कु० शुक्ला, पंकज कुमार, रामचन्द्र राम, फुल कुमारी देवी, रौशन कुमार, बसंत राम, राकेश कु० राय, मनोज कु० सिंह, धीरज कुमार सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भवदीय - उमेश कुमार राम, अध्यक्ष, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद एवं सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
173

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.