कहा-फायरिंग रेंज तत्काल हटाए केंद्र सरकार अन्यथा होगी आंदोलन।
रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिले के बाराचट्टी प्रखंड के वुमेर ग्राम पंचायत के गुलरबेद गांव का दौरा कर मिलिट्री द्बारा फायरिंग के दरम्यान गोला बारूद से मृत परिवार एवं पंचायत के मुखिया संजीव कुमार से मिलकर विस्तृत जानकारी लिया। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष रेवती रमण प्रसाद, ओंकार यादव जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रखंड सेवा दल के पंडितजी , मुखिया संजीव कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।
उन्होंने सर्वप्रथम गांव में जाकर मृतक परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और शेष बचे परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणाें व मृतक के परिवारजनों ने बताया कि मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मृतक के प्रत्येक परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन तीन हजार व 20 -20हजार रुपए पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल सहायतार्थ दिया गया।मुखिया संजीव कुमार के द्बारा जानकारी दी गई कि 2008से आज़ तक कुल 28लोगों की जानें गई है उसकी रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी को 20फरवरी 2023 को प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और पंचायत समिति के संयुक्त हस्ताक्षर से दी गयी हैं तथा वाउंर्डी बाल एवं सभी मृतक को क्षति पूर्ति की मांग के साथ फायरिंग बंद करने का आग्रह किया गया था।जांच टीम के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव एवं सभी पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग किया हैं कि मृतक परिवार को सहायतार्थ 25- 25लाख एवं घायल को दो -दो लाख रुपए दी जाय।साथ ही देवरी डुमरी फायरिंग रेंज को तत्काल हटाकर अन्यंत्र भेजा जाय। इस संबंध में मोबाईल से वर्तमान सांसद विजय कुमार मांझी से भी बात की गई है। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया है कि रक्षा मंत्री से मैं इस संबंध में बात करेंगे और फायरिंग रेंज को हटायेंगे।
उन्होनें चेतावनी दी कि केंद्र सरकार इस फायरिंग रेंज को तत्काल हटाकर अन्यत्र कहीं भी ब्यवस्था करें अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी जन आंदोलन शुरू करेंगी और केंद्र सरकार को बाध्य होकर हटाना पड़ेगा।जांच टीम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के साथ ओंकार यादव, रेवती रमण प्रखंड अध्यक्ष, सेवा दल के सदस्य पंडित जी,बुमेर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, और के.डी.यादव(सेवई),लखन प्रसाद,मनोज कुमार, लखन मांझी, राजेन्द्र मांझी, राजेश मांझी,राजू मांझी समेत अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.