अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
खेतिहर किसान मजदूर यूनियन बिधनू में अन्नदाता जागरण संवाद आयोजित करेगी। कानपुर खेतिहर किसान मजदूर यूनियन की बैठक आज यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पाल के आवास काकादेव में संपन्न हुई बैठक में किसानों की बुनियादी समस्याओं पर की चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष हीरेंद्र नाथ दीक्षित ने कहा सरकार अपनी नीतियों को लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है जबकि सूबे के मुख्यमंत्री की ओर से लोकलुभावन घोषणाएं की जा रही है जिससे अन्नदाताओ में उहापोह के हालात बन जाएंगे सरकार की घोषणाओं पर अन्नदाताओ को जानकारी दिए जाने की उनकी समस्याओं को लेकर सरकार को चेताने का काम किया जाएगा इसके लिए बिधनू क्षेत्र मे स्थित दलन गांव में अन्नदाता जागरण संवाद कार्यक्रम शुरू किया जाएगा
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यूनियन महामंत्री कमल चतुर्वेदी, विनोद पाल,महेश प्रसाद शुक्ला,मीनाक्षी सिंह, दयाराम पाल, अश्वनी पाल,अरविंद कुमार,संतोष तिवारी,महेश पाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.