ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्धीनअहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया की एक छात्रा जो कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी,बेतिया की छात्रा सम्बुल प्रवीण,उम्र 18 वर्ष सुसाइड कर ली है। वह दादाबाड़ी थाने के बसंत बिहार स्थित फलोदी हॉस्टल में रहती थी, वह जवाहर नगर स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी,उसके पिता इम्तियाजअंसारी, व मां भी 10 मार्च को अपनी बेटी के पास गई थी। दोनों दूसरा हॉस्टल देखने के लिए गए हुए थे,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पिता इम्तियाज अंसारी ने बताया कि कोचिंग संस्थान की ओर से मेरी पुत्री को सहूलियत नहीं दी रही थी, हालांकि उसको अंक अच्छे नहीं आ रहे थे,कोचिंग में उसकी काउंसलिंग भी की गई थी, इधर उसने हॉस्टल में खाने की शिकायत की थी,उसको लेकर हम लोग दूसरा हॉस्टल तलाश कर रहे थे,मेडिकल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा पांचवीं मंजिल से गिरकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा 5 मंजिल से गिरी है,पुलिस आत्महत्या हादसा समेत अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी,पढ़ाई में अच्छी होने के कारण उसके परिजन मेडिकल की तैयारी करा रहे थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.