Tranding

एस एच 58 पर हाईवा और टेंपू की आमने सामने की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत।

ब्यूरो चीफ़ जफर अहमद

मधेपुरा, बिहार।

चौसा थाना अंतर्गत घोषई गांव के पास स्टेट हाईवे 58 पर हाईवा और टेंपू की आमने सामने की टक्कर में गंगा स्नान को जा रहे 5 लोगों की मौत हो गई, वही आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है की सहरसा जिला बसनही थाना अंतर्गत भद्दी दुर्गापुर से सिद्धि प्राप्ति करने के लिए एक भगैत अपने दल के साथ गंगा स्नान को ट्रैक्टर और टेम्पु से भागलपुर के बरारी जा रहे थे कि चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषई गांव के पास स्टेट हाइवे 58 पर टेम्पु विपरीत दिशा से आ राही हाईवा से आमने सामने की जोरदार टक्कर से टेम्पु पर सवार करीब एक दर्जन से अधिक लोगों में से चार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही एक की हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। वही चार लोगो गंभीर रूप से घायल थे जिन को ग्रामीणों के मदद से चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां नाजुक स्तिथि को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना सुबह 3 बजे की है, टक्कर इतना जोरदार था की ग्रामीणों की नींद टूट गई और घटना स्थल पर पहुंच लोगों की मदद में लग गए!

घायल और मृतकों मे सहरसा जिला के बसनहीं थाना अंतर्गत भद्दी दुर्गापुर निवासी बताए जा रहे हैं! मृतक में चार पुरुष राधे राम 70वर्ष,राजा स्वर्णकार 25वर्ष,धीरेंद्र मंडल 35वर्ष ,कैलाश मंडल 45वर्ष,और एक महिला सुहाग देवी 70वर्ष सामिल है। वही घायल में शत्रुघन मंडल 45वर्ष,रमेश मंडल35वर्ष, रेणु देवी 30वर्ष सभी लोग अपने गांव भद्दी दुर्गा से टेम्पु से सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीण सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे! 

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
186

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.