Tranding

भाजपा महानगर महिला मोर्चा व क्षेत्रीय महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम किया गया आयोजित।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

भाजपा महानगर महिला मोर्चा व क्षेत्रीय महिला मोर्चा ने बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महिलाओं का होली मिलन कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमें महानगर महिला मोर्चा की अध्य्क्ष स्वेता श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्य्क्ष अमिता गुप्ता के साथ ही साथ महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी व क्षेत्रीय कार्य समिति की सदस्य रीता गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित अन्य महिला पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाते हुए गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं व एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए पार्टी को निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

   उपस्थित सभी महिलाओं ने यह विचार व्यक्त किया कि ऐसे सफल कार्यक्रम से आपस मे मेल जोल की भावना उत्पन्न होती है और हम सभी मेल जोल को बनाये रखने का प्रयास भी करते रहेंगे। इस अवसर पर रत्नेश मौर्या, मीनू गोयल,दीपा पांडेय,मीना श्रीवास्तव, गायत्री देवी की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.