Tranding

ज्योति बाबा ग्लोबल चैंपियन इन एंटी ड्रग्स कैंपेन अवार्ड से सम्मानित।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

नशा करने वाला सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि वह अपने से जुड़े लोगों को भी नशे का आदि बनाकर या पैसिव स्मोकिंग या जगह-जगह थूक कर बीमारियां फैलाने का प्रमुख कारक बन जाता है क्योंकि नशा करके हर जगह थूकने वाला कोरोना सहित अन्य घातक बीमारियों का प्रचारक भी बनता है परिधि सेवा संस्थान व अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से शुरू किए गए पीक मुक्त स्मोक फ्री स्मार्ट सिटी कैंपेन के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही, इस अवसर पर मिडास परिवार के प्रमुख उपेंद्र मिश्रा,शैलेंद्र पांडे, बिंदु अग्रवाल, रोज सिंह व शोभना कश्यप व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ज्योति बाबा को पिछले 35 सालों से नशा मुक्त युवा भारत अभियान चलाने के लिए ग्लोबल चैंपियन इन एंटी ड्रग्स कैंपेन अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र मिश्रा व शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ज्योति बाबा ने बिना किसी सरकारी सहायता के देश की युवा शक्ति को नशे के रोग से बचाने का बीड़ा उस समय उठाया जब कोई भी इसके लिए नहीं खड़ा था,विपरीत परिस्थितियों में सिंडिकेट की धमकियों और पान मसाला लॉबी के घोर विरोध झेलने के बावजूद अडिग रहते हुए उन स्थितियों में काम करना किसी चमत्कार से कम नहीं था और आज भी नशे के विरोध में जहां पर अवैध नशे का ड्रग्स का व्यापार चरम सीमा पर पहुंच रहा है उसके विरोध में काम करना एक बड़ा चैलेंज है,ज्योति बाबा ने अपनी उच्च शिक्षा के बावजूद नौकरी को छोड़ना,परिवार ना बसाना,घर की इच्छा के प्रबल विरोध के बावजूद नशा मुक्त भारत अभियान चलाना सिर्फ ईश्वरीय अनुकंपा से ही संभव हुआ है हम सभी संगठन निडरता व प्रखरता के साथ आज भी भारत की युवा शक्ति को नशे के रोग से बचाने में जुटे अनन्य कर्मयोगी ज्योति बाबा को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं! अन्य संस्थाओं में प्रमुख नमो-नमो क्रांति फाउंडेशन, विश्व हिंदू सेवा संघ, अनादि सेवा समिति, मिशन अखंड भारत,मदद सेवा संस्थान,हिंदू जन कल्याण संस्थान,संकल्प सेवा संस्थान इत्यादि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
184

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.