ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्धीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के काली बागओपी थाना क्षेत्र के बुलाकी सिंह चौक पर सेहत दवाखाना के मालिक जमील अख्तर के पुत्र बुलबुल को अपराधियों ने सुबह 9.30 बजे के लगभग सिर में गोली मार दी। गोली मारने वाला अपराधी मौके से पैदल ही फरार हो गया। गोली लगने के बाद बुलबुल की मौके पर ही मौत हो गई। बुलबुल लिबर्टी सिनेमा के पास का रहने वाला था,जो ठेकेदारी और बालू खनन का टेंडर का भी काम करता था। गोली किसने और किस कारण से मारी गई,यह पुलिस की जांच में ही सही पता चल पाएगा। पुलिस शव का अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।इस घटना से पूरे शहर बेतिया में तहलका मच गया है,इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है । घटनास्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई है।परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस गोली मारने वाले अपराधी की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करेगी। मृतक के परिजनों के द्वारा शव को सोआ बाबू चौक पर रखकर काफी हंगामा खड़ा किया गया,एसपी और डीआईजी को बुला कर विधिवत जांच करने की मांग की गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.