जिन छात्रों ने कठिन परिश्रम, धैर्य और लगन से पढ़ाई की आज उन्हें पुरस्कार प्राप्त कर सम्मानित होने का अवसर मिला है- विजय मोदनवाल
बेलीपार, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जिन छात्रों ने कठिन परिश्रम, धैर्य और लगन से पढ़ाई की आज उन्हें पुरस्कार प्राप्त कर सम्मानित होने का अवसर मिला है। जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला उन्हें निराश न होकर बल्कि आज के सम्मानित छात्रों से प्रेरणा लेकर आने वाले समय में कठिन परिश्रम व लगन के साथ पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल करने का कार्य करना चाहिए। छात्र लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगाएं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
उक्त बातें देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल बेलीपार में बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल बेलीपार के अध्यक्ष व पत्रकार विजय कुमार मोदनवाल और पत्रकार दीपक त्रिपाठी ने परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण समारोह में अभिभावकों और मेधावी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कोई शार्टकट तरीका नहीं होता, इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे निरंतर कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
विद्यालय के छात्रों में प्री प्राइमरी वर्ग से आकृति सिंह प्राइमरी वर्ग से पूर्णिमा जायसवाल व जूनियर वर्ग से अमन गुप्ता ने विद्यालय टाप किया।
जबकि आर्यन गुप्ता,सुमित चौरसिया ,अंकुश,अमन गुप्ता,शाहिद अहमद,आयुषि निवेदिता सैनी, अनुराग त्रिपाठी शिवांगी पाल, आर्या मद्धेशिया , अंशिका सिंह ,अर्पित यादव , श्रृष्टि , मयंक यादव , अंशिका निषाद,आकृति निषाद , अदिति , हिमांशु गौड, प्रिंस गुप्ता, गौरव रिषि ,प्रांजल मद्धेशिया, अराध्य तिवारी,अंश पाण्डेय,आदिबा खातून, सैम्या,गौरव व राधा यादव,यश त्रिपाठी, अकांक्षा कन्नौजिया को अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्मृत चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता,सूर्य कांत पांडेय, अन्नपूर्णा , आदित्य पाण्डेय, अनीता,प्रीती विश्वकर्मा समेत अनेक शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.