रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
अडानी समूह के जांच हेतु जेपीसी गठन की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने स्थानीय चौंक टावर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैया के कारण संसद नहीं चल रहा है। कांग्रेस पार्टी एवं सभी विपक्षी दल अडानी समूह के द्बारा घपला की जांच हेतु जेपीसी का गठन कर जांच की मांग कर रहे हैं और इसके प्रतिरोध में दिग्भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी के बक्तव्य का बहाना बनाकर सरकार संसद ठप किए हुए हैं.भारत के इतिहास में यह पहली बार ऐसा होता दिख रहा है कि केंद्र सरकार खुद संसद ठप कर रही है। जबकि राहुल गांधी संसद में अपनी बात रखने के लिए लिखित पत्र सभापति को दे चुके हैं लेकिन बात रखने का समय नहीं दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि जेपीसी के गठन की मांग हेतु एवं राहुल गांधी को गुजरात के सूरत में बुलाकर तंग तबाही किया जाता है। उसी के प्रतिरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। राहुल गांधी को भाजपा एवं प्रधानमंत्री के इशारे पर तंग तबाह किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के अलावे बिजय कुमार मिठु, प्रदीप शर्मा, बावुलाल प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र निराला, डां. गगन मिश्रा, युगल किशोर सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, लब्बी सिंह, बवलू शर्मा मो. खैरूदीन, दामोदर गोस्वामी, शिवकुमार चौरसिया, रणजीत सिंह, रामप्रमोद , सिंह, अर्जुन गुप्ता, बड़ा बावु, मो. अजहरुद्दीन, नबाव अली खान, मो. खालिद, विशाल कुमार, आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.