Tranding

पति से नाराज तीन बच्चों की मां शिक्षक के साथ रचा रही थी प्रेम लीला।

इलाज कराने के बहाने 7 माह से थी गायब।

बाराचट्टी के इलाके से हुई है बरामद।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी इलाके से ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ रह रहे तीन बच्चों की विवाहिता का पकड़ कर उसके पति को सुपुर्द किया है। विवाहिता चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड के पीतीज गांव की रहने वाली है, जो पति से नाराज होकर बीते 7 माह से गायब थी और चोरी-छिपे एक नन्ही बेटी के साथ डोभी और बाराचट्टी के इलाके में प्रेमी शिक्षक के साथ रह रही थी ।प्रेमी शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा इसी जिले के मध्य विद्यालय अंगरा में पदस्थापित है, जो पति से नाराज पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर डोभी और बाराचट्टी के इलाके में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। बताते हैं कि उक्त विवाहिता बबली कुमार सिन्हा का संपर्क फेसबुक के माध्यम से हुआ था। पीतीज गांव के रहने वाले अंकित कुमार सिन्हा ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से हमें इसका सुराग मिला तथा मैंने इससे खोजते हुए यहां तक पहुंचा हूं। ग्रामीणों समेत स्थानीय मुखिया ने उक्त विवाहिता को अपने पति के साथ पीतीज स्थित ससुराल भेजने की पहल की है। वहीं शिक्षक को घर वापस भेज दिया गया है। प्रेमी प्रेमिका को इस तरह से बरामद होने पर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
240

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.