ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सीरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से दो नाबालिक लडकीयों का शादी की नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रथम घटना में 1 गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके रिश्तेदार ने शादी करने की नियत से अगवा कर लिया है। लड़की के पिता ने संवाददाता को बताया कि घटना 19 मार्च की है,सगे संबंधी में खोजबीन के बाद पुलिस में कतिपय लोगों के विरुद्ध आवेदन सौंपा गया है,वहीं दूसरी ओर आठवीं के छात्रा को पड़ोसी महिला समेत अन्य ने खिड़की तोड़कर शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने सिरिसिया, ओपी थाना में आवेदन देकर अपराधियों को पकड़ने के साथ न्याय की गुहार लगाई है।
ओपी थानाअध्यक्ष,विकास तिवारी ने संवाददाता को बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है, साथ ही अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.