ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सरिस्वा बाजार में कुछ घरेलू आवश्यक सामान खरीदने हेतु एक युवकअपने घर से अपने दोस्त संजू के साथ बाईक पर बैठकर घर का कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए निकला था,अचानक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा कर गिर गया,जिससे उसको बहुत गहरी चोट लगी, इसके इलाज हेतु बेतिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान, रतन माला पंचायत की वार्ड नंबर एक निवासी,चांद मियां,उम्र 26 वर्ष,पिता,समीर मियां के रूप में की गई है। मृतक चांद मियां के चाचा कमरुद्दीन मियां ने संवाददाता को बताया कि इसकी शादी छह महीना पहले हुई थी, जो नरकटियागंज के डगरौल पंचायत की रहने वाली थी,इसके पिता का नाम राहुलअंसारी है, इन्हीं की 22 वर्षीय पुत्री,शबनम खातून से हुई थी। इस घटना से दोनों परिवार में मातम का माहौल है,मृतिका के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है,ग्रामीणों में सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक के परिजन बेतिया सदर अस्पताल से उसका शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए हैं। इधर अस्पताल नाका थाना प्रभारी,श्याम किशोर प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि युवक की बाईक दुर्घटना हुई है,इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.