Tranding

अवैध टैक्स वसूली के विरोध में ई रिक्शा वालों ने किया प्रदर्शन व सड़क जाम।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय संतघाट के पास ई रिक्शा वालों ने अवैध कर वसूली के विरोध में संत घाट,कलेक्ट्रेट चौक,बेतिया नगर निगम कार्यालय व विभिन्न स्थानों पर ई रिक्शा लगाकर,टायर जलाकर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि ई रिक्शा चलाने में शहर में तीन जगह कीअवैध कर वसूली की जा रही है,जिससे लगभग ₹130/- प्रति ई रिक्शा से नगर निगम टैक्स,बेतिया राज टैक्स,रेलवे प्रशासन टैक्स की वसूली की जा रही है,इससे हम गरीब ई रिक्शा चालक की कमाई में कमी हो जा रही है,साथ ही बैंक से लिए गए कर्ज पर ई रिक्शा का बैंक का कर्ज सधाने में बहुत परेशानी हो रही है।शहर में ई रिक्शा चालकों की प्रदर्शन एवं हड़ताल से राहगीरों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। संवाददाता को ई रिक्शा चालक,सोनू कुमार,प्यारे कुमार, मुन्ना चौधरी,मनोज कुमार आदि ने कहा कि वे ई-रिक्शा से जितना कमाते हैं,उससे ज्यादा चुंगी कर अदा करना पड़ रहा है। भाड़ा लेकर शहर में उन्हें कई जगह जाना पड़ता है। नगर निगम के अलावे बेतिया राज,रेलवे स्टेशन पर जबरन चुंगी वसूली जा रही है। बेतिया स्टेशन के सामने से गुजरने वाली सड़क से जाने पर दोनों जगह जबरन टैक्स देना पड़ता है,यहां तक कि अगर वे अपने ई रिक्शा पर एक बोरी सामान रख लेते हैं तो इसका भी अधिक टैक्स लिया जाता है। रेलवे स्टेशन परिसर में नहीं जाने के बाद भी स्टेशन के समीप हर 4 घंटे के बाद टैक्स लिया जाता है, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। चालको ने कहा कि शहर में उनके लिए कोई सुविधा नहीं है,बावजूद इसके नगर निगम मोटी रकम वसूल कर रही है, जबकि वे शहर में कहीं प्रदूषण नहीं फैलाते हैं। नगर निगम आयुक्त,शंभू कुमार ने संवाददाता को बताया कि संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ कि निर्धारित शुल्क के अलावा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा,ऐसा निर्देश संवेदक को भी दे दिया गया है। बेतिया राज और रेलवे स्टेशन के मामले में निगम का क्षेत्र अधिकार नहीं है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.