के० के० बरनवाल अध्यक्ष और मनोरंजन सिंह मंत्री निर्वाचित।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुमोदन से प्रांतीय स्वास्थ शिक्षा अधिकारी संघ, शाखा– गोरखपुर का द्विवार्षिक चुनाव प्रेरणा सभागार गोरखपुर में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह एव संचालन राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ -गोरखपुर के महामंत्री महेंद्र चौहान ने किया चुनाव अधिकारी का दायित्व डॉ नंदकुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ गणेश यादव जिला क्षय रोग अधिकारी ने निभाया तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति सुनीता पटेल प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश मौजूद रही, सभी की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया और चुनाव अधिकारी द्वय ने निम्नवत लोगो के निर्वाचन की घोषणा किया जिसमे अध्यक्ष के एन बरनवाल जिला स्वास्थ शिक्षा सूचना अधिकारी उपाध्यक्ष मनोज कुमार स्वास्थ शिक्षा अधिकारी
महामंत्री मनोरंजन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बदरे आलम एवं संगठन मंत्री कमलेश्वर सिंह ।
को चुना गया निर्वाचन के पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई,
वर्तमान कार्यकारिणी के गठन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मदनमुरारी शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, अनूप कुमार श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया इस अवसर पर जनपद के समस्त स्वास्थ शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.