Tranding

हर बूथ पर मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस - सहजानंद राय

6 अप्रैल को पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

_ भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने की तैयारी।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवागत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजनानंद राय कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम दिन रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठे और बड़ी संख्या में आए पार्टी नेताओं की शुभकामनाएं स्वीकार की। उन्होंने आगामी 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक भी की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए पार्टी हर साल स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार सुबह 9 बजे पार्टी के जिला, मंडल के कार्यालयों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। 9.45 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। हर पार्टी का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सके, इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसके उपरांत पार्टी नेताओं द्वारा दीवारों पर लेखन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगठन के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, आयोग और बोर्ड के चेयरमैन, सभासदगण से अपने बूथ पर हरहाल में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। इस बैठक में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जीतांशु सिंह आशु, मंत्री जनार्दन तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, हरिकेश राम त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव, हौशला सिंह, राहुल तिवारी, पंकज जायसवाल, युवा मोर्चा के राहुल राय, अंबिकेश दुबे, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
145

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.