Tranding

रिटायर कर्मचारी पर स्प्रे डालकर रुपए लेकर हुए युवक फरार।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर महानगर थाना पनकी के अंतर्गत पनकी पावर हाउस के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से रुपए निकाल कर बाजार को निकले रिटायर कर्मचारी के साथ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रुपए निकालकर धक्का देकर हुए फरार 

      मामला है ई ब्लॉक पनकी निवासी कुशल पाल सिंह उम्र लगभग 76 वर्ष दिनांक 5 अप्रैल बुधवार को दोपहर पनकी पावर हाउस बाजार में कुछ खरीदारी करने के लिए घर से निकले थे जहां से उन्होंने अपने बैंक पासबुक आदि कागजात लेकर विद्युत परिषद इंटर कॉलेज में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाकर रुपया 24000 निकालें जहां से पावर हाउस बाजार को जा रहे थे कि पीछे से मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मोटरसाइकिल रोककर उनके चेहरे पर स्प्रे मार बातचीत करने लगे और हाथ में लिए थैले में रखे ₹24000 निकालकर धक्का मार दिया और फरार हो गए घटना को देखकर दुकानदार दौड़े तो पहचाना गया कुशल पाल सिंह रिटायर्ड हॉर्टिकल्चर विभाग से वरिष्ठ लिपिक के पद रिटायर्ड होकर ई ब्लॉक पनकी में अपने बेटे बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ रह रहे हैं बृजेंद्र प्रताप सिंह दिनांक 4 अप्रैल को बिधूना को अपने निजी कार्य से चले जाने के कारण कुशल पाल सिंह स्वयं बैंक आकर रुपए निकाले और सामान खरीदने के लिए बाजार को निकले जिनके साथ घटना घटी लोगों ने तत्काल घर पर सूचना देकर घटना की जानकारी दी मौके पर परिजन आकर उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल आरोग्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जहां वह अभी तक बेहोश में है। इलाज जारी है डॉक्टर द्वारा बताया गया स्थिति सामान्य होने में कुछ समय और लगेगा ठीक हो जाएंगे वही बेटे बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पापा अभी होश में नहीं है होश में आने के बाद ही घटना की जानकारी दे सकेंगे वही पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
164

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.