Tranding

भाजपा महिला मोर्चा ने सामाजिक समरसता सहभोज आयोजित कर सामाजिक एकता का दिया संदेश।

अमित कुमार त्रिवेदी।

कानपुर महानगर, उत्तर प्रदेश।

 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंबेडकर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने संगठनों के माध्यम से प्रदेश भर में सामाजिक समरसता का आयोजन कर सभी जाति धर्म के लोगों को एकत्र कर उनके साथ सहभोज कार्यक्रम को मनाने का निर्णय लिया गया है । उसी क्रम में कानपुर महानगर के भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पनकी में भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह की आव्हान पर पनकी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ प्रियंका सिंह के नेतृत्व में स्वराज नगर पनकी स्थित बाल्मीकि आश्रम में सामाजिक समरसता सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया l

       कानपुर महानगर पनकी स्वराज नगर में बाल्मीकि पार्क मे भाजपा के सामाजिक न्याय सप्ताह के क्रम में सोमवार को पनकी मंडल महिला मोर्चा की ओर से सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने घनी आबादी में महिलाओं के बीच पहुंचकर उनके साथ सहभोज किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेखा देवी ने महिलाओं व बच्चों को संबोधित किया । साथ ही उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।

      कार्यक्रम में शामिल हुए कानपुर उत्तर जिलाअध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सिंह का स्वागत रश्मि सिंह ,किरण यादव शिक्षिका द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत करके उपस्थित महिलाओं के साथ सहभोज में शामिल हुईं। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि भारत विभिन्न जाति,धर्म,भाषा बोलने वाले लोगों का का देश है अलग अलग विचारधारा को मानने वाले लोग आपस में प्रेम के साथ जीवन यापन कर रहे हैं राष्ट्र की उन्नति के लिए तत्पर हैं यह समरसता बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश है। उन्होंने कहा छुआछूत व भेदभाव समाज के लिए सबसे बड़ी बीमारी है । इसे दूर किए बिना हम तरक्की नहीं कर सकते हैं। आज इस दिन विभिन्न जाति की महिलाओं को खिचड़ी भोज में बैठ देख समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की पहल है।

 सहभोज में सभी जाति धर्म के सैकड़ों महिलाओं, बच्चों व संगठन के पदाधिकारियों ने जमीन पर बैठकर सहभोज का आनंद लिया वही डॉ प्रियंका सिंह द्वारा पनकी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर रहते हुए क्षेत्र में किए गए समय-समय पर सामाजिक सेवा,सद्भाव,विकास व समस्याओं पर लगातार ध्यान दिया जाता है। वही सरोज सिंह ने डॉ प्रियंका सिंह द्वारा किए गए  कार्यों को धन्यवाद दिया ।             

        इस मौके पर प्रमुख रूप से शिक्षिका रश्मि सिंह,किरण यादव, भारती सिंह सुमन, मुन्नी जोशी मीना सिंह, स्नेहा सिंह, आरके सिंह इंदू सिंह,शैलेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
181

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.