ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट। मुजफ्फरपुर, बिहार।
राज्यस्तरीय पटना जिले के अधिवेशन भवन में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को लेकर राज्य कार्यकाल जीविका की ओर से लेशन्स एंड लर्निंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अधिवेशन भवन पटना में किया गया उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री प्रेम सिंह मीना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक आईसीडीएस कौशल किशोर, वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि एवं अन्य तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, राज्य स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मुजफ्फरपुर जिले के सामुदायिक उत्प्रेरक सिंधु देवी को प्रथम पुरस्कार एवं सीएनआरपी विनीता कुमारी को द्वितीय पुरस्कार प्रेम सिंह मीना तथा कौशल किशोर तथा जीविका के सीईओ राहुल सर के हाथों से प्रदान किया गया. साथ ही संगम सीएलएफ, खबरा की अध्यक्षा आशा देवी द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तृत रूप से किए जाने वाले कार्यो पर अपना विचार प्रकट किया. इसी माह यह मुजफ्फरपुर जिले को राज्य स्तर पर लगातार तीसरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, यह जिला पदाधिकारी, डीडीसी सर एवं जिला स्तर के अधिकारियों के मार्गदर्शन से हो पा रहा है
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.