समाजवादी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर एवं ज्यादा से ज्यादा पार्षद सीटें जीत कर कानपुर में नया इतिहास बना कर नगर निगम में सपा का परचम फहराएगी।
ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी कानपुर नगर के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद आर्य नगर विधानसभा के विधायक श्री अमिताभ बाजपेई नगर महासचिव श्री बंटी सेंगर व अन्य नेताओं की एक आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय 7 नवीन मार्केट में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव में पार्षद पद हेतु प्रत्याशियों के चयन पर जोरदार चर्चा एवं मंथन किया गया बैठक में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद विधायक अमिताभ बाजपेई नगर महासचिव बंटी सेंगर ने आगामी नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को ज्यादा ज्यादा विजय दिलवाने के लिए एक ठोस रणनीति बनाई।
नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन की सूची कल राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव को सौंपी थी परंतु कुछ वार्डो में आपसी सामंजस ना होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई थी उसे भी आज आपसी सामंजस बनाकर जो थोड़ी दिक्कत थी उनको पूरा करके अंतिम दौर प्रतिक्रिया का दौर जारी रहा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि माननीय अखिलेश यादव की अनुमति के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जल्दी प्रकाशित की जाएगी पार्षद प्रत्याशियों एवं मेयर प्रत्याशी श्रीमती वंदना बाजपाई को चुनाव लडवाने के लिए जल्दी एक चुनाव संचालन समिति का गठन करके सभी लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी श्री महमूद ने आगे बताया कि चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी कानपुर शहर के हर वार्ड व पूरे शहर की नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रहकर वार्ड प्रत्याशियों व मेयर को चुनाव लगाकर भारी मतों से विजई बनाएंगे कानपुर के अंतर्गत आने वाले 110 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों को दिशा निर्देश जारी कर कहा गया कि आप सभी लोग अपने वाडो में जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर जनता के बीच रहकर जनता से सामंजस्य बनाकर जनता के बीच रहें इस बार नगर निगम में सपा मेयर व ज्यादा ज्यादा प्रत्याशी जीतकर कानपुर नगर निगम में एक नया इतिहास बना कर सपा का परचम फहराया जाएगा।
बैठक में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद विधायक अमिताभ बाजपेई नगर महासचिव बंटी सेंगर नगर उपाध्यक्ष मिंटू यादव जावेद जमील नंदलाल जायसवाल कुलदीप यादव जय राम सिंह यादव रियाज अहमद राजू वीरेंद्र त्रिपाठी रेखा यादव राहुल यादव मोहम्मद शारिक साकिब अब्बासी पुष्पेंद्र द्विवेदी संजय सिंह पटेल विक्की जायसवाल राकेश दीक्षित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.