ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान व्यापारियोें और अंग्रेजों को ठगने की कला दिखाते हुए दर्शकों का दिल जीतने की कवायद कर रहे हैं। फिल्म में गांव गोपालपुर जिला कानपुर अवध निवासी फिरंगी मल्लाह बने आमिर का एक डायलॉग 'धोखा स्वभाव है मेरा' काफी सुर्खियां बटोर रहा है।लेकिन कानपुर में एक ऐसा असली ठग है,सौरभ इसके साथियों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक धोखाधड़ी, ठगी और रुपये हड़प जाने के मामले दर्ज है। ताजा मामला अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव का है जिन्होंने पुलिस आयुक्त बी पी जोगदंड से न्याय की गुहार लगाते हुए सौरभ और उसके साथियों का गैंग रजिस्टर कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैगस्टर की कार्यवाही करने की मांग की है जिसपर पुलिस आयुक्त ने कल्याणपुर पुलिस को जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।
क्या है मामला पेशे से अधिवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी का होम्योपेथिक मेडिकल स्टोर नवाबगंज के रैना मार्केट में है तभी से तीनों घनिष्ठ सम्बन्ध हो गए और इन्ही संबंधों के चलते आपस में लेन देन शुरू हो गया। उसी दौरान उक्त सौरभ और रूचि ने मकान में निर्माण के लिए 6 लाख 20 हजार तथा अनिल कुमार द्विवेदी ने व्यापार में पैसा लगाने का झांसा देकर 3 लाख रूपये हड़प लिए। जब अरुण ने तीनों से अपना रुपया माँगा तो 3 चेक दी जो बाउंस हो गयी जिसके बाद अरुण ने सौरभ,रुचि और अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। अरुण का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से सौरभ द्विवेदी और इसका साथी मनोज ऋषि अक्सर रोक कर धमका रहे हैं की अगर मुकदमें वापस नहीं लिए तो तुम्हारा पैसा तो हम हज़म कर ही गये है I इनके खिलाफ कानपुर और उन्नाव में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत जैसे डेड़ दर्जन मुकदमें दर्ज हैं I इसी प्रकार कल्यानपुर निवासी अधिवक्ता निखिल त्रिपाठी से भी सौरभ द्विवेदी, अनिल कुमार द्विवेदी तथा सुशीला द्विवेदी ने 3 लाख 65 हजार रूपये की ठगी की।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.