Tranding

अवैध एक नंबरया लॉटरी के धंधा पर प्रशासन की गिरी गाज,पुलिस छापेमारी में धंधेबाज हुए फरार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शहर के गली-गली,चौक चौराहों पर खेले जाने वालीअवैध एक नंबरया लॉटरी का धंधा चरम सीमा पर था,मगर पत्रकारों के द्वारा कई बार इसके विरोध में लिखने पर और इसकी सूचना, डीजीपी पटना,आईजी मुजफ्फरपुर,डीआईजी चंपारण रेंज और एसपी बेतिया को भेजे जाने पर पुलिस ने इसपर सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, साथ ही जगह-जगह छापेमारी की कार्रवाई करके अवैध रूप से एक नंबरया लॉटरी का धंधा करने वालों पर गाज गिराना शुरू हो गया है,इधर दो-तीन दिनों से चौक चौराहों,गली गलियों में एक नंबरया अवैध लॉटरी का धंधा करने वालेअब कहीं नजर नहीं आ रहे हैं,पुलिस की सतर्कता और छापेमारी से धंधा करने वालों की नींद उड़ गई है,एक नंबरया लॉटरी का धंधा करने वालों पर छापेमारी होने से शहर के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है,इस छापेमारी की कार्रवाई के लिए चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक,जयंत कांत, पुलिसअधीक्षक,डीअमरकेश, एसडीपीओ सदर,महताबआलम की चर्चाएं शहर में चल रही हैं, साथ ही शहरवासी इन सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं, इन पदाधिकारियों के द्वारा छापेमारी की कार्रवाई करने से ही शहर में शांति के साथ-साथ गरीब परिवारों के द्वारा अर्जित की गई आमदनी भी सुरक्षित रह रही है, और इनके परिवार में भी सुख शांति नजर आ रही है,क्योंकि गरीब,मजदूर,रिक्शावाला,टांगा वाला,टेंपो वाला,ठेला वाला,गुमटी वाला,चाय पान वाला दुकानदार जो प्रतिदिन कमा कर अपने बाल बच्चों का पालन पोषण करते हैं,वह अब खुश नजरआ रहे हैं, क्योंकि उनकी कमाई अब बच जा रही है,और इनके परिवार में खुशहाली नजर आ रही है।

इन पदाधिकारियों के द्वारा अगर इसी तरह की कार्यवाही हमेशा चलती रहेगी तो आने वाले समय में इस एक नंबरया लॉटरी का धंधा हमेशा हमेशा के लिए इस शहर से बंद हो जाएगा,अगर छापेमारी की कार्रवाई कुछ दिनों के बाद अगर बंद हो जाएगी,तो पुनःशहर की गली गलियों,चौक चौराहों पर पुनःएक नंबरया लॉटरी का धंधा करने वालों की चांदी कटने लगेगी,साथ ही यह धंधा चरम सीमा पर पहुंच जाएगी और इसके कई रूप धारण हो जाएंगे,इसलिए पुलिस प्रशासन को चाहिए कि इस पर अपनी पैनी नजर रखें और इस तरह का धंधा करने वालों को सलाखों के पीछे भेज दे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
161

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.