Tranding

जिला परिवहन कार्यालय दलालों के चंगुल में,पदाधिकारीअनभिज्ञ।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला परिवहन कार्यालय,जिला पदाधिकारी के कार्यालय से सटे हुएअवस्थित है,मगर यह कार्यालय दलालों के चंगुल में चल रहा है,इस कार्यालय से कोई वाहन से संबंधित कार्य कराना है तो दलाल से ही इसकी औपचारिकताएं पूरी किए बगैर आपका कार्य संभव नहीं हो पाएगा। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी को इस बात की कोई जानकारी नहीं है,महज यह कारगुजारी तथाकथित एक दलाल के माध्यम से खुल्लम खुल्ला और धड़ल्ले से हो रही है। यह सब इसलिए संभव हो पा रही है क्योंकि इस कार्यालय के सभी सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं,या इसको दलालों के द्वारा खराब कर दिया गया है,जिसे आसानी से दलाली का काम चल सके,यह विभागीय उदासीनता का धोतक है। जिला परिवहन विभाग में कार्यरत एमवीआई संजय टाइगर ने जिला में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है,खुल्लम खुल्ला धड़ल्ले से लोगों से रिश्वत की मांग कर रहा है,और ले भी रहा है,मगर इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है,और ना ही निगरानी विभाग इस पर कोई कार्यवाही कर रहा है, निगरानी विभाग भी निष्क्रिय हो गया है, जिसके चलते एमवीआई,संजय टाइगर का मनोबल ऊपर चल रहा है,करोड़ों की जायदाद बनाकर चुप्पी साधे हुआ है। निगरानी विभाग या जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन,संबंधित विभाग कार्रवाई कर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसा प्रतीत होता है कि जिला परिवहन कार्यालय लूट खसोट का अड्डा बन जाएगा। एमभीआई,संजय टाइगर का इस जिला से स्थानांतरण करना अनिवार्य बन गया है,अन्यथा जिला में जिला परिवहन कार्यालय का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.