Tranding

22 वर्षीय जीविका दीदी का गोली मारकर की गई हत्या।

अपराधियों के हौसले बुलंद।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय सिरसियाओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वास गांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पास पूर्व से घात लगाए बैठे अज्ञातअपराधियों ने एक 22 वर्षीय,जीविका दीदी को गोली मार दी,जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई,मृत लड़की की पहचान,जिनवलिया गांव निवासी झगरू राम के 22 वर्षीय पुत्री,मधु कुमारी के रूप में हुई है,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ,महताबआलम सहित दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने मधु कुमारी को गोली मार फरार हो गए,मधु कुमारी के पिता झगरू राम ने बताया कि मेरी बेटी जीविका संस्था में काम करती थी,देर शाम विश्वास गांव स्थित जीविका संस्था के ऑफिस में जा रही थी,उसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उसके सर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।मधु कुमारी इसी साल स्नातक की पढ़ाई फाइनल की थी,साथ ही अग्निशमन विभाग में उसका जॉब लग गया था,जॉइनिंग लेटर भी आ गया था 1 से 2 दिन में वह जॉब में योग्यदान करने वाली थी,इसी बात को कहकहकर झगरू राम बेहोश हो रहे थे,स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला में अपराधियों का तांडव और मनोबल सिर पर चढ़ कर बोल रहा है।एसडीपीओ सदर,महताबआलम ने संवाददाता को बताया कि अज्ञात अपराधी के द्वारा इस घटना कोअंजाम दिया गया,मामले का जांच पड़ताल की जा रही है,पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी औपचारिकता पूरी करके पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सारी वस्तुस्थिति सामने आ जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
203

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.